शादी के बाद दो जगहों पर होगी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की रिसेप्शन पार्टी !
- बॉलीवुड ख़बरें
- अपडेट:
- लेखक: Jyoti Dubey

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर आने के बाद से दोनों स्टार्स को लगातार बधाईयां मिल रही हैं। इन दोनों की शादी की तारीख सामने आने के बाद उनके फैंस ख़ुशी से फूले नहीं समा हैं। खबरों के मुताबिक दीपिका और रणवीर इटली के लेक कामो में शादी करेंगे और अब इनके रिसेप्शन की जानकारी भी आ गयी है।
दीपिका और रणवीर की शादी की तारीख 14 और 15 नवंबर है। ऐसे में हर कोई इनकी शादी से जुड़ी छोटी से छोटी अपडेट जानना चाहता है। जानकारी के मुताबिक इन दोनों शादी के दो रिसेप्शन होंगे। पहला रिसेप्शन 28 या 29 नवंबर को बेंगलुरू में होगा। दरअसल दीपिका बेंगलुरू की रहने वाली हैं और इसलिए दीपिका और रणवीर की शादी का पहला रिसेप्शन बेंगलुरू में देने का प्रोग्राम है। इस रिसेप्शन में दीपिका के सभी करीबी दोस्त और रिश्तेदार मौजूद रहेंगे। वहीं इनका दूसरा रिसेप्शन मुंबई में होगा। जानकारी के मुताबिक 30 नवंबर या 1 दिसंबर को रिसेप्शन मुंबई के ग्रैंड हयात में होगा। इस शानदार रिसेप्शन में बॉलीवुड और बिज़नेस जगत की बड़ी-बड़ी हस्तियां शामिल होंगी। इस पार्टी में करीब 3000 मेहमानों के शामिल होने की उम्मीद है।
- share
- Tweet
रिलेटेड कंटेंट
Ajeeb Daastaans रिव्यू
लस्ट स्टोरीज, घोस्ट स्टोरीज के बाद करण जौहर की प्रोडक्शन कंपनी 'अजीब दास्तांस' ले आई है। और यकीन मानिए ह... और देखें
The Big Bull रिव्यू
अभिषेक बच्चन स्टारर ‘द बिग बुल’ रिलीज़ हो चुकी है और इस फिल्म के डायरेक्टर कुकी गुलाटी ने जिस हिम्मत (य... और देखें
Hello Charlie रिव्यू
आदर जैन लंबे समय से अपनी फिल्म 'हेलो चार्ली' को लेकर सुर्खियों में बने हुए थे। पिछले दिनों फिल्म का ट्... और देखें