जानिये आखिर शाहरुख़ के आगे क्यों रो पड़ी दीपिका ?

    जानिये आखिर शाहरुख़ के आगे क्यों रो पड़ी दीपिका ?

    दीपिका पादुकोण इन दिनों भले ही विवादों की छांव में हो मगर बॉलीवुड में वो टॉप की एक्ट्रेस हैं। अपने डेब्यू के बाद से दीपिका काफी आगे बढ़ी हैं और उंचाइयों को छुआ है। हाल ही में दीपिका शाहरुख़ खान के शो 'दिल की बातें विध द बादशाह' जिसमें पहली गेस्ट के तौर पर दीपिका पादुकोण आई थी। शाहरुख़ खान वैसे भी रोमांस के किंग कहे जाते हैं और बॉलीवुड एक्ट्रेसेज़ के साथ उनके संबंध काफी मधुर हैं। चूंकि दीपिका ने शाहरुख़ के साथ ही फ़िल्म 'ओम शांति ओम' से डेब्यू किया था और इसके बाद दोनों 'चेन्नई एक्सप्रेस' और हैप्पी न्यू ईयर जैसी फ़िल्मों में साथ नज़र आये। 

    जानिये आखिर शाहरुख़ के आगे क्यों रो पड़ी दीपिका ?

    शो के दौरान शाहरुख़ ने दीपिका की मां उजाला पादुकोण का एक लेटर पढ़ा जिसे उन्होंने दीपिका के लिए लिखा था। पत्र में लिखी बातें सुनकर दीपिका काफी भावुक हो गयी और उनकी आंखे छलक गयी। पत्र में लिखा था कि दीपिका ने कैसे अपनी लड़ाई लड़ी मगर अपने अंदर की अच्छे और रोशनी को कभी खोने नहीं दिया। इन सभी बातों को सुनकर दीपिका भावुक हो गयी तो शाहरुख़ ने सांत्वना दी और गले लगा लिया। शो में अगली मेहमान आलिया होंगी जिनके लिए दीपिका ने एक लेटर भी छोड़ा है जिसमें उन्होंने लिखा कि वो उनकी सबसे बड़ी फैन हैं। 

    ये शो लक्स गोल्डन ड़ीवाज़ का हिस्सा है जो हर वीकेंड को स्टार प्लस पर प्रसारित होता है। शाहरुख़ को इन सेलेब्स से बात करते देखना वाकई दिलचस्प होने वाला है।