दीपिका ने सबसे क्यूट अंदाज़ में किया रणवीर को बर्थडे विश !

    दीपिका ने इस क्यूट अंदाज़ में किया रणवीर को बर्थडे विश !

    दीपिका ने सबसे क्यूट अंदाज़ में किया रणवीर को बर्थडे विश !

    कल यानी 6 जुलाई को बॉलीवुड के सिम्बा रणवीर सिंह ने अपना 34वां जन्मदिन मनाया। अब इंडस्ट्री के सबसे चहेते सितारे का जन्मदिन हो और सेलेब्स बधाइयाँ न दें, ऐसा तो हो नहीं सकता। रणवीर को उनके जन्मदिन पर भर-भर बधाइयाँ मिली। लेकिन सबसे खास था पत्नी दीपिका की तरह से आया ये प्यार भरा मैसेज। दीपिका ने रणवीर को सबसे आखिरी में मतलब उनका जन्मदिन ख़त्म होने से कुछ देर पहले ही रणवीर की बचपन की तस्वीर शेयर कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।

    दीपिका ने इस पोस्ट में रणवीर की बचपन की फोटो शेयर की हुई थी जहाँ वो हाथ में बर्फ का गोला लिए बैठे हैं। इस खूबसूरत तस्वीर के कैप्शन को दीपिका ने और खूबसूरत बना दिया। पढ़िए दीपिका का ये पोस्ट-

    बता दें, 3 ब्लॉकबस्टर फिल्मों में साथ काम करने और कुछ साल एक दूसरे को डेट करने के बाद दीपिका और रणवीर ने पिछले साल नवम्बर में शादी कर ली थी। शादी के बाद रणवीर का ये पहला जन्मदिन था जिसे दीपिका ने और खास बना दिया। बता दें, ये जोड़ी एक बार फिर फिल्म 83 में साथ नज़र आने वाली हैं। इन्हें फिल्म में साथ देखने के लिए हम इंतजार कर रहे हैं।