क्या दीपिका कर रही हैं टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविक को डेट?

    क्या दीपिका कर रही हैं टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविक को डेट?

    इन दिनों सर्बियन टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविक का नाम बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के साथ जोड़ा जा रहा है। नोवाक की एक्स गर्लफ्रेंड और पॉपस्टार नताशा बेकवेलक ने दावा किया है कि नोवाक बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को डेट कर रहे थे। ख़बरों की माने तो साल 2016 में नोवाक और दीपिका ने एक साथ लॉस एंजिलिस में 'द नाइस गाय' नाम के एक रेस्‍टॉरेंट में डिनर किया था। दोनों वहाँ से साथ में एक ही गाड़ी से गए लेकिन उस वक़्त विदेशी मीडिया उन्हें पहचान नहीं पाया था। 

    ख़बर यह भी है कि नोवाक और उनकी पत्नी येलेना के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। उनकी शादी साल 2014 में हुई थी और अब दोनों के रिश्ते नाज़ुक मोड़ पर है। शायद इसीलिए मीडिया में उनके बारे में ऐसी ख़बरें आ रही हैं। कुछ साल पहले जोकोविक की कुछ अन्य महिलाओं से भी रिश्ते होने की खबर सामने आयी थी। इसके अलावा बॉलीवुड में दीपिका का नाम रणवीर सिंह से पहले कई एक्टर्स के साथ जोड़ा जा चुका है।