इस साल करेंगे रणवीर और दीपिका शादी, जानिए क्या है सच?

    इस साल करेंगे रणवीर और दीपिका शादी, जानिए क्या है सच?

    बॉलीवुड में दो स्टार्स एक साथ डेट करना शुरू नहीं करते कि लोग उनके बारे में प्रिडिक्शन्स करना पहले शुरू कर देते हैं। बॉलीवुड के ऐसे कई कपल्स हुए हैं, जिनके बारे में आये दिन नयी-नयी ख़बरें आती रहती हैं। हाल ही में आयी ख़बरों की माने तो एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपने को-स्टार और बॉयफ्रेंड से जल्द ही शादी करने वाली हैं। जी हां, खबर है कि दीपिका और रणवीर अगले 3-4 महीनों में शादी करेंगे। दीपिका के माता-पिता बेंगलुरु से मुंबई रणवीर के माता-पिता से मिलने आये थे और इन सभी ने मिलकर दीपिका और रणवीर की शादी फिक्स की है। इतना ही नहीं बल्कि माना ये भी जा रहा है कि दीपिका फ़िलहाल रणवीर के माता-पिता के साथ शादी की शॉपिंग में लगी हुई हैं। इस खबर के बाद दीपिका और रणवीर के फैंस बेहद खुश हो गए हैं।

    इस साल करेंगे रणवीर और दीपिका शादी, जानिए क्या है सच?

    लेकिन आपको लगता है कि ये सब सच है तो आप गलत हैं। क्योंकि दीपिका और रणवीर शादी करना तो दूर फ़िलहाल शादी के बारे में विचार भी नहीं कर रहे हैं। ये दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं लेकिन इनकी शादी फ़िलहाल नहीं हो रही है।

    एंटरटेनमेंट वेबसाइट बॉलीवुड लाइफ के मुताबिक एक सूत्र ने दीपिका और रणवीर की शादी की खबर को ख़ारिज किया है। दीपिका ने फ़िलहाल अपनी कमर में दर्द की प्रॉब्लम की वजह से काम से ब्रेक लिया हुआ है। इसके साथ ही विशाल बहरद्वाज की फिल्म के अलावा उन्होंने कोई दूसरी फिल्म साइन भी नहीं की है। वहीं रणवीर फ़िलहाल ज़ोया अख्तर की फिल्म 'गली बॉय' की शूटिंग में लगे हुए हैं और उनके पास कुछ और फ़िल्में भी हैं।

    इस बात का मतलब ये हैं कि दीपिका और रणवीर की शादी होने में अभी काफी समय है और फैंस को फ़िलहाल काफी इंतज़ार करना पड़ेगा।