मैं रणवीर को अपने साथ हॉलीवुड ले जाऊँगी - दीपिका पादुकोण !

    मैं रणवीर को अपने साथ हॉलीवुड ले जाऊँगी - दीपिका पादुकोण !

    जब यह खबर पक्की हो गयी है कि दीपिका विन डीज़ल के साथ ट्रिपल एक्स में काम  करने वाली हैं , उनका कहना है कि वो रणवीर सिंह को अपने साथ हॉलीवुड ले जाएंगी।  इससे पहले भी दीपिका के हॉलीवुड में काम करने की बात चली थी जब उन्हें फ़ास्ट एंड फ्यूरियस 7 में लेने की खबर उड़ी थी।  लेकिन उस समय दीपिका 'हैप्पी न्यू ईयर' की शूटिंग में व्यस्त होने के कारण इसका हिस्सा नहीं बन पायी थीं।   उस समय भी पूछे जाने पर कि उनके हॉलीवुड चले जाने पर रणवीर का क्या होगा  तो उन्होंने कहा था कि रणवीर साथ चल सकते हैं। 

    अब 'कॉकटेल' एक्ट्रेस फरवरी में शुरू होने वाली हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग के लिए बेहद उत्साहित हैं।  अपने इस कमेंट के बारे में याद दिलाने पर दीपिका ने हँसते हुए जवाब दिया ," नहीं,  मैं रणवीर को साथ लेकर जाऊँगी, लेकिन रणवीर से भी तो पूछ लीजिये।  वो आदित्य चोपड़ा के साथ आने वाली अपनी अगली फिल्म के लिए बेहद उत्साहित हैं।"


    रणवीर सिंह आदित्य चोपड़ा की आने वाली फिल्म 'बेफिक्रे' की तैयारी में जुटे हुए हैं।  कहा जा रहा है कि 'गुण्डे' स्टार इसमें चॉकलेटी बॉय के रूप में नज़र आएंगे।  इस फिल्म में वो 'शुद्ध देसी रोमांस' फेम वाणी कपूर के साथ नज़र आएंगे।      

    Source : mid-day.com