क्या रणवीर के दूर जाने से उदास हैं दीपिका? इस तस्वीर से हुआ खुलासा !

    क्या रणवीर के दूर जाने से उदास हैं दीपिका?

    क्या रणवीर के दूर जाने से उदास हैं दीपिका? इस तस्वीर से हुआ खुलासा !

    बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने सोशल मीडिया पर एक खास तस्वीर शेयर की है जहाँ वो रणवीर सिंह के साथ नज़र आ रही हैं। तस्वीर बेशक पुरानी है लेकिन दोनों की आँखों में एक दूसरे के लिए प्यार देखा जा सकता है। इस फोटो में दोनों एक दूसरे को देखते हुए मुस्कुरा रहे हैं जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है ‘Us’।

    दोनों के साथ की ये फोटो ना सिर्फ इनके फैन्स को बल्कि सेलेब्रिटीज को भी पसंद आ रही है। कृति सेनन, राजकुमार राव ने तो इन्हें रॉयल कपल का नाम दिया है।

    ये फोटो शायद दीपिका ने रणवीर को याद करते हुए पोस्ट की है। दरअसल, रणवीर इन दिनों इंग्लैंड में फिल्म 83 की शूटिंग में बिजी हैं। ऐसे में उनका पति रणवीर को याद करना तो बनता है। बता दें, करीब 6 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद रणवीर और दीपिका ने पिछले साल नवम्बर में इटली जा कर शादी कर ली थी। फ़िलहाल दोनों अपनी निजी जिंदगी और काम दोनों संभाल रहे हैं।