एक बार फिर साथ दिखे रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण, सिम्बा के गाने पर किया ये खास डांस !

    एक बार फिर साथ दिखे रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण, सिम्बा के गाने पर किया ये खास डांस !

    दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर को साथ में देखना किसी ट्रीट से कम नहीं है। पिछले दिनों दोनों एक एड में साथ नज़र आये थे और आप एक वायरल होते वीडियो में नाचते दिख रहे हैं। इस वीडियो में रणबीर और दीपिका रणवीर सिंह की फिल्म सिम्बा के गाने आंख मारे पर जमकर थिरक रहे हैं।

    आप भी देखिये ये वीडियो-

    ये वीडियो के टीवी शो का है। जहाँ रणबीर और दीपिका के साथ डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा, भारती सिंह और होस्ट मनीष पॉल एक साथ नज़र आ रहे हैं।

    वैसे इसके अलावा रणबीर और दीपिका को एक बिल्डिंग के बाहर एक दूसरे गले मिलते भी देखा गया। इनके इस रिश्ते को देख कर साफ़ समझ आता है कि दोनों के बीच किसी तरह की कोई खटास नहीं है। दोनों एक दूसरे के साथ अच्छा बांड शेयर करते हैं, जिससे दीपिका के पति रणवीर सिंह को भी कोई इनसिक्यूरिटी नहीं है। इनके फैन्स तो चाहते हैं कि तमाशा के बाद ये दोनों फिर किसी फिल्म में साथ नज़र आये।