दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अवार्ड शो में दोबारा की शादी, देखिये विडियो !

    दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अवार्ड शो में दोबारा की शादी, देखिये विडियो !

    बॉलीवुड के सबसे मज़ेदार और मजाकिया कपल्स की बात जब भी होती है दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का नाम इसमें सबसे पहले आता है। मंगलवार शाम को भी इन दोनों ने कुछ ऐसा किया कि लोग अपनी हंसी रोक नहीं पाए। असल में मंगलवार शाम जी सिने अवार्ड्स का मुंबई में हुआ, जिसमें बॉलीवुड के ढेरों स्टार्स शामिल हुए।

    इस अवार्ड सेरेमनी में नए शादीशुदा कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण भी पहुंचे, जो कि अपनी फिल्म पद्मावत के लिए बेस्ट एक्टर और बेस्ट एक्ट्रेस अवार्ड्स के लिए नॉमिनेटेड थे। दीपिका ने बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड जीता, जो डायरेक्टर संजय लीला भंसाली और उनके पति रणवीर सिंह ने उन्हें दिया। इस अवार्ड को लेते हुए दीपिका ने उन सभी किरदारों को याद किया जो उन्होंने रणवीर के साथ अपनी फिल्मों में निभाए हैं। दीपिका को अपनी स्पीच दो बार बोलनी पड़ी क्योंकि रणवीर ने बीच में ही डांस करना शुरू कर दिया था।

    रणवीर ने भी बेस्ट एक्टर का अवार्ड जीता और डायरेक्टर संजय लीला भंसाली का अपनी स्पीच में शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि आज वे जिस तरह के एक्टर हैं सब संजय की बदौलत हैं। उन्होंने ने ही रणवीर को उनकी ज़िन्दगी के बड़े मौके दिए हैं।

    अवार्ड्स जीतने के साथ-साथ रणवीर और दीपिका ने अवार्ड शो में आई जनता को एंटरटेन भी किया। इन दोनों ने शो के स्टेज पर अपनी शादी के समय को रिक्रिएट किया। रणवीर ने दीपिका की ड्रेस के एक छोर को पकड़कर विक्की कौशल और कार्तिक आर्यन के इर्द-गिर्द फेरे लिए, जो पंडित बने हुए थे।

    देखिये विडियो -