#DeepVeerKiShaadi: शादी की पहली तस्वीरों में महाराजा लग रहे हैं रणवीर सिंह, दीपिका लग रही हैं महारानी !
- बॉलीवुड ख़बरें
- अपडेट:
- लेखक: Subodh Mishra
2018 में अभी तक बॉलीवुड की सबसे बड़ी और चर्चित शादी से तस्वीरें आनी शुरू हो गई हैं। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी को लेकर मीडिया से लेकर, जनता तक में बहुत ज़बरदस्त चर्चा थी। दीपिका और रणवीर ने इटली में शादी की है और इसमें शामिल होने के लिए उन्होंने बहुत ही चुनिन्दा लोगों को न्योता दिया है। बॉलीवुड के इन दोनों दमदार और सुपर-पॉपुलर एक्टर्स ने कोंकणी और पंजाबी, दोनों परम्पराओं से शादी की है। आइए आपको दिखाते हैं #DeepVeerKiShadi की तस्वीरें:
दीपिका और रणवीर ने दो अलग-अलग रिवाजों से शादी की है। इन दोनों ने पहले 14 नवम्बर को कोंकणी स्टाइल में शादी की। कोंकणी शादी में दीपिका ने गहरे सुनहरे रंग की रेशमी साड़ी पहनी थी। इसके साथ उन्होंने एक्सेसरीज़ में मांग-टीका, लेयर वाले नेकलेस और सोने की भारी ज्यूलरी पहनी थी।
15 नवम्बर को दोनों ने सिन्धी स्टाइल में शादी की। दरअसल, जहाँ रणवीर सिंह उत्तर भारत से हैं, वहीं दीपिका पादुकोण दक्षिण भारत से। इसी कारण दोनों ने, दोनों के क्षेत्रीय स्टाइल में शादी रचाई। सिन्धी शादी के लिए दीपिका ने गहरे लाल रंग का लहंगा पहना था। जिसके साथ उन्होंने मांग-टीका और नथनी पहनी थी।
- share
- Tweet
रिलेटेड कंटेंट
Ajeeb Daastaans रिव्यू
लस्ट स्टोरीज, घोस्ट स्टोरीज के बाद करण जौहर की प्रोडक्शन कंपनी 'अजीब दास्तांस' ले आई है। और यकीन मानिए ह... और देखें
The Big Bull रिव्यू
अभिषेक बच्चन स्टारर ‘द बिग बुल’ रिलीज़ हो चुकी है और इस फिल्म के डायरेक्टर कुकी गुलाटी ने जिस हिम्मत (य... और देखें
Hello Charlie रिव्यू
आदर जैन लंबे समय से अपनी फिल्म 'हेलो चार्ली' को लेकर सुर्खियों में बने हुए थे। पिछले दिनों फिल्म का ट्... और देखें