नहीं रहे पॉपुलर टीवी शो 'दिल मिल गए' के एक्टर करण परांजपे !

    नहीं रहे पॉपुलर टीवी शो 'दिल मिल गए' के एक्टर करण परांजपे !

    स्टार वन के पॉपुलर शो में ‘जिग्नेश’ का किरदार निभा कर पॉपुलर हुए एक्टर करण परांजपे की रविवार को मृत्यु हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक करण को उनके घर पर, उनकी मां ने मृत पाया। करण की मां ने उन्हें रविवार सुबह 11 बजे मृत अवस्था में पाया। उनकी मृत्यु की कारण पर अभी कोई भी रिपोर्ट नहीं आई है। 

    नहीं रहे पॉपुलर टीवी शो 'दिल मिल गए' के एक्टर करण परांजपे !

    एक वेबसाइट ने कहा है कि शायद करण को नींद में हार्ट अटैक हुआ था। करण की मृत्यु की खबर सुनकर टीवी की दुनिया के कलाकार शॉक में हैं क्योंकि उनकी उम्र अभी केवल 26 साल थी। करण अपने पेरेंट्स की इकलौती संतान थे और उन्हें उनकी मां ने ही पाला था। करण ने ‘दिल मिल गए’ शो में एक्टिंग के अलावा कई टीवी शोज़ की क्रिएटिव टीम में भी काम किया था। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि वो करण की आत्मा को शांति दें।