डायरेक्टर अनुराग कश्यप को मिली जान से मारने की धमकी !

    अनुराग कश्यप को मिली जान से मारने की धमकी !

    डायरेक्टर अनुराग कश्यप को मिली जान से मारने की धमकी !

    गैंग्स ऑफ़ वासेपुर, मनमर्जियां जैसी फिल्म बना चुके अनुराग कश्यप अलग तरह की फ़िल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं। फिल्मों के साथ वो देश में हो रहे वाद-विवाद पर भी खुलकर बोलते हैं। हाल में अनुराग ने देश में बढ़ती मॉब लिंचिंग की घटनाओं पर चिंता जताते हुए समेत 49 जानी मानी हस्तियों समेत पीएम मोदी को लैटर लिखा था। डायरेक्टर अनुराग ने ये लैटर अपने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया था। अब इस लैटर को शेयर करते ही अनुराग मुश्किल में फंस गए। दरअसल, इस लैटर के शेयर होने के बाद एक शख्स से उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है।

    इस पोस्ट के जवाब में यूजर ने लिखा कि उसने हाल में अपनी रायफल और शॉटगन की सफाई करवाई है और वह अनुराग से आमने-सामने मिलने के इंतजार में है।

    अनुराग ने यहाँ होशियारी दिखाते हुए तुरंत ये ट्वीट मुंबई पुलिस के साथ शेयर किया। इस मामले में भी मुंबई पुलिस ने तुरंत कार्यवाही करते हुए अनुराग को मदद का आश्वासन देते हुए उन्हें पास के थाने जाकर शिकायत दर्ज करने को कहा। आगे अनुराग ने मुंबई पुलिस का धन्यवाद् किया। बता दें, अनुराग इससे पहले भी कई बार ऐसे सामाजिक मुद्दों पर आवाज उठा चुके हैं।

    फ़िलहाल अनुराग अपने प्रोडक्शन में बन रही फिल्म सांड की आंख में बिजी हैं। फिल्म में तापसी पन्नू, भूमि पेडणेकर लीड रोल में हैं। ये फिल्म अक्टूबर में रिलीज़ होने वाली है।