दीपिका पादुकोण नहीं टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने पहली बार निभाया था रानी पद्मावती का किरदार!

     दीपिका पादुकोण नहीं टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने पहली बार निभाया था रानी पद्मावती का किरदार!

    इस समय रणवीर सिंह के फ़िल्म 'पद्मावती' में अलाउद्दीन ख़िलजी के किरदार को लेकर काफी चर्चा है। एक एक करके फ़िल्म के लीड किरदार सामने आये जिसके बाद से इसे देखने की लालसा और बढ़ गयी है। संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' सलमान की 'टाइगर ज़िंदा है' के साथ मोस्ट अवेटेड मूवी बनी हुई है। पोस्टर में दीपिका के लुक,जिसमें उनकी भौंहे जुड़ी हुई हैं और उनकी पोशाक से मैचिंग ज्वेलरी कहर ढा रही है। ये तो हुई फ़िल्म की बात मगर हम आपके लिए ऐसी खबर लाये हैं जिसे जानकर आपको महा आश्चर्य होगा। मगर ये सच है! 

     दीपिका पादुकोण नहीं टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने पहली बार निभाया था रानी पद्मावती का किरदार!

    जी हां दीपिका नहीं इस फ़िल्म से पहले ये हैं मोहब्बतें की इशिता भल्ला यानी दिव्यंका त्रिपाठी रानी पद्मावती का किरदार निभा चुकी हैं। ये बात तब की है जब संजय लीला भंसाली ने इस मूवी को बनाना भी नहीं शुरू किया था। दिव्यंका एक फ़िल्म का हिस्सा थीं जिसका नाम लाला हरदोल था और उसमें वो बुंदेलखंड की रानी पद्मावती बनी थीं। देखिये उनकी पुरानी तस्वीर और एक पुराना इंटरव्यू,जिसमें वो फ़िल्म और अपने किरदार के बारे में बात कर रही हैं।  

     दीपिका पादुकोण नहीं टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने पहली बार निभाया था रानी पद्मावती का किरदार!