फ़िल्म वीरे दी वेडिंग से पल्ला झाड़ रही हैं प्रोड्यूसर एकता कपूर?

    फ़िल्म वीरे दी वेडिंग से पल्ला झाड़ रही हैं प्रोड्यूसर एकता कपूर?

    करीना कपूर और सोनम कपूर ने पिछले दिनों मुंबई से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी। मौका था उनकी आने वाली फ़िल्म 'वीरे दी वेडिंग' का। हाल ही में सोनम ने इंस्टाग्राम पर अपनी और करीना की पिक्चर शेयर करके शूटिंग शुरू होने की जानकारी दी थी। ये सब तो हुई फ़िल्म से जुड़ी बात और अब एक और खबर फ़िल्मी गलियारों से आ रही है। ख़बर ये है कि फ़िल्म की प्रोड्यूसर में से एक एकता कपूर फ़िल्म से किनारा करने वाली हैं। हालांकि अभी एकता या किसी और की तरफ से कोई ऑफिसियल बयान नहीं आया है।

    आपको बता दें कि एकता कपूर के अलावा सोनम की बहन रिया कपूर और निखिल द्विवेदी इस फ़िल्म के प्रोड्यूसर हैं। एकता कपूर के किनारा कर लेने से किसी और को कोई नुक्सान हो चाहे न हो मगर इस खबर ने अनिल कपूर की नींद उदा दी है। अनिल ने जितेन्द्र से आग्रह किया है कि वो एकता को फ़िल्म में बने रहने के लिए कहे। इस फिल्म में सोनम और करीना कपूर के साथ स्वरा भास्कर और शिखा तल्सानिया भी प्रमुख भूमिकाएं निभा रही हैं।