फेम ने मुझे प्रभावित नहीं किया है: वरुण धवन
बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन का कहना है कि वो लाइमलाइट को गंभीरता से नहीं लेना चाहते हैं। उन्हें ऑडियंस से कनैक्शन बनाना अच्छा लगता है और वो इसमें कामयाब भी रहे हैं। फेम ने उन्हें प्रभावित नहीं किया है और वो अभी भी पहले जैसे ही हैं।
28 साल के इस एक्टर ने कहा कि वो पहले जैसे ही रहना चाहते हैं और वो गलतियां भी करते हैं। प्रसिद्धि उनके लिए एक ऐसी चीज़ है जिसे वो गंभीरता से नहीं लेना चाहते हैं। वो इसे समझना या आज़माना नहीं चाहते हैं। वो इसे एक मिस्ट्री ही रहने देना चाहते हैं। जब तक उन्हें ऑडियंस से प्यार मिल रहा है, तब तक वो खुश हैं। उनके दिल में ऑडियंस के लिए प्यार है और वो उन्हें एंटरटेन करना चाहते हैं। ये उन्हें ख़ुशी देता है।
धवन ने अपना एक्टिंग डेब्यू 2012 में आई करण जौहर की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से किया, जिसके लिए उन्हें बेस्ट मेल डेब्यू का फ़िल्मफेर नॉमिनेशन भी मिला। वो ऐस फिल्म डायरेक्टर डेविड धवन के बेटे हैं। वरुण ने 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया', 'बदलापुर' और 'एबीसीडी 2' के साथ सफल फिल्मों में हैट-ट्रिक बनाई। एक्टर फिलहाल रोहित शेट्टी की आगामी एक्शन कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'दिलवाले' की शूटिंग में व्यस्त हैं।