क्या फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर करने वाले हैं शादी?

    क्या फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर करने वाले हैं शादी?

    बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालाँकि इन दोनों ने अभी तक इस बात की पुष्टि खुद से नहीं की है। लेकिन इन दोनों का साथ में समय बिताना इनके रिश्ते के बारे में काफी कुछ कहता है। अलग-अलग शहरों में एक से 'टकराने' से लेकर नया साल साथ मनाने तक छोटे-बड़े मौकों पर हमने फरहान और शिबानी को साथ देखा है। यही सबूत है कि दोनों के बीच कुछ तो पक रहा है। अब अगर डीएनए की खबर को माना जाए तो ये दोनों प्रेम के पंछी शादी करने के बारे में सोच रहे हैं।

    सूत्रों के मुताबिक, 'फरहान और शिबानी एक-दूसरे के लिए बहुत गंभीर हैं और फरहान के बच्चे भी शिबानी को काफी पसंद करते हैं। तो दोनों के लिए शादी करना आम बात है।' अगर फरहान और शिबानी अचानक शादी का ऐलान करें तो हमें आश्चर्य नहीं होगा क्योंकि इन दोनों को देखकर साफ पता चलता है कि वे एक-दूसरे को बेहद पसंद करते हैं।

    क्या फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर करने वाले हैं शादी?

    हाल ही में जब शिबानी से फरहान के साथ उनके रिश्ते के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बहुत समझदारी से इस सवाल को नज़रंदाज़ कर दिया था।