फ़रहान अख्तर ने कथित गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर को खास स्टाइल में किया बर्थडे विश !

    फ़रहान अख्तर ने कथित गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर को खास स्टाइल में किया बर्थडे विश !

    बॉलीवुड एक्टर फ़रहान अख्तर के बारे में बहुत दिनों से ये कहा जा रहा है कि वो पूर्व पत्नी अधुना भबानी से तलाक के बाद वो वीजे शिबानी दांडेकर को डेट कर रहे हैं। हालांकि फ़रहान या शिबानी ने कभी भी इस खबर को कन्फर्म नहीं किया। लेकिन बीती रात जब बॉलीवुड के बहुत सारे सितारे एक्ट्रेस नेहा धूपिया का बर्थडे मना रहे थे, तब शायद ही किसी को ये याद रहा हो कि आज ही शिबानी का भी बर्थडे है। मगर फ़रहान को ये याद था। 

    उन्हें न केवल शिबानी का बर्थडे याद था बल्कि उन्होंने ख़ास अंदाज़ में शिबानी को बर्थडे विश भी किया। फ़रहान ने इन्स्टाग्राम पर शिबानी को विश करते हुए उनकी एक प्यारी सी फोटो पोस्ट की और लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे शिबानी दांडेकर।’ फ़रहान के इस जेस्चर ने उनके और शिबानी के डेट करने की बात को और हवा दे दी है। 

    फ़रहान पहले भी कई मौकों पर शिबानी के साथ देखे जाते रहे हैं। पहले ऐसा कहा जा रहा था कि फ़रहान अख्तर फिल्म ‘रॉक ऑन 2’ की अपनी कोस्टार श्रद्धा कपूर को डेट कर रहे हैं, लेकिन ऐसा कहा गया कि श्रद्धा के पिता, बॉलीवुड एक्टर शक्ति कपूर इस रिलेशनशिप के खिलाफ थे इसलिए श्रद्धा और फ़रहान अलग हो गए।