'सैल्यूट' में शाहरुख़ खान के साथ काम करेंगी 'दंगल' गर्ल फातिमा सना शेख ?

    'सैल्यूट' में शाहरुख़ खान के साथ काम करेंगी 'दंगल' गर्ल फातिमा सना शेख ?

    ‘दंगल’ गर्ल फातिमा सना शेख का करियर ज़बरदस्त तरीके से आगे बढ़ रहा है। ‘ठग्स ऑफ़ हिन्दोस्तान’ में आमिर खान के साथ काम करने के बाद, अब फातिमा को शाहरुख़ खान के साथ काम करने का मौका मिलने वाला है।

    शाहरुख़ खान की फिल्म ‘सैल्यूट’ में फातिमा सना को लीड रोल में लिया जा सकता है। फातिमा ने आमिर खान के साथ फिल्म ‘दंगल’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस वक़्त फातिमा, डायरेक्टर अनुराग बसु के साथ अपनी अगली फिल्म की तैयारी कर रही हैं। ये एक मल्टी-स्टारर फिल्म है।

    ‘सैल्यूट’ से जुड़े एक सूत्र ने बॉलीवुड हंगामा को बताया, ‘निर्माता अभी भी लीड एक्ट्रेस की तलाश कर रहे हैं। इस किरदार के लिए फातिमा सना शेख के नाम पर भी विचार किया जा रहा है। निर्माता उनकी पिछली परफॉरमेंस से काफी प्रभावित हैं।

    लीड रोल के लिए फातिमा का नाम काफी ऊपर चल रहा है।’ वैसे मजेदार बात ये है कि कुछ दिन पहले ही फातिमा ने शाहरुख़ के साथ काम करने के अपनी इच्छा ज़ाहिर की थी।