मिथुन चक्रबर्ती के बेटे और पत्नी पर रेप और धोखाधड़ी के मामले में FIR दर्ज !

    मिथुन चक्रबर्ती के बेटे और पत्नी पर रेप और धोखाधड़ी के मामले में FIR दर्ज !

    हिंदी और भोजपुरी सिनेमा में काम कर चुकी एक एक्ट्रेस ने दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में अपनी शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में इस एक्ट्रेस ने कहा कि वो 2015 से मिथुन चक्रबर्ती के बेटे महाक्षय के साथ रिलेशनशिप में थीं। शिकायत में यह भी कहा गया कि महाक्षय उर्फ़ मिमोह ने शादी का झांसा देकर उनके साथ शारीरिक सम्बन्ध भी बनाए।


    आपको बता दें, मिथुन चक्रबर्ती के बेटे महाक्षय, जिन्हें मिमोह के नाम से भी जाना जाता है, ने 2008 में फिल्म ‘जिमी’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद बॉलीवुड में उनका करियर बहुत अच्छा नहीं रहा और धीरे-धीरे वो बॉलीवुड से गायब हो गए। उनकी दूसरी फिल्म ‘द मर्डरर’ एक एक्शन फिल्म थी, जो आज तक रिलीज़ नहीं हुई।