क्या 'आशिकी 3' में एक साथ नज़र आएंगे ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण?

    क्या 'आशिकी 3' में एक साथ नज़र आएंगे ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण?

    बहुत समय से ‘आशिकी 3’ में ऋतिक रोशन के होने की अटकलें लगाई जा रही हैं पर अबतक इस बात की पुष्टि नहीं की गई है। पहले कहा जा रहा था कि फिल्म में ऋतिक के साथ सोनम लीड रोल प्ले करेंगी पर अब फिल्मफेयर की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस रोल के लिए दीपिका पादुकोण का नाम सामने आ रहा है। 

    अगर इस खबर की पुष्टि की जाती है तो यह बिग स्क्रीन की एक और अनोखी जोड़ी होगी। ऑडियंस अपने दो सबसे चहीते किरदारों को एक आइकोनिक फिल्म में देखना चाहेगी। कछ समय पहले चर्चाएं हो रही थीं कि ऋतिक और दीपिका को यश राज की फिल्म में और धर्मा प्रोडक्शंस के एक प्रोजेक्ट में कास्ट किया जाएगा पर एसा लगता है कि यह डील पूरी न हो सकी। 

    ‘आशिकी’ फ्रैंचाइज़ी इस बार हमेशा कुछ अलग लग रही हैं। फ्रैंचाइज़ी की पहली दो फिल्मों के बाद निर्माताओं ने न्यूकमर्स को ब्रेक दिया है। ‘आशिकी’ के साथ अनु अग्रवाल ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था वहीं ‘आशिकी 2’ से श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर को इंडस्ट्री में पहचान मिली। एसा प्रतीत हो रहा है कि फिल्म के तीसरे भाग के लिए फिल्म मेकर स्थापित कलाकारों की तलाश में हैं। हालांकि ऑफिशियल घोषणा के बिना इस खबर को सही करार नहीं दिया जा सकता। 

    क्या 'आशिकी 3' में एक साथ नज़र आएंगे ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण?

    Source: merinews.com