अपने साथ हुई बद्तमीजी पर बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज़ ने ट्विटर के ज़रिये ज़ाहिर की नाराजगी !

     अपने साथ हुई बद्तमीजी पर बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज़ ने ट्विटर के ज़रिये ज़ाहिर की नाराजगी !

    इन दिनों इलियाना अपनी फ़िल्म 'बादशाओ' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। हाल ही में रिलीज़ हुए फ़िल्म के एक गाने रश्के कमर में उनकी और अजय देवगन की केमिस्ट्री दिखाई गयी। इस गाने को दर्शकों ने खूब पसंद किया। अब इस एक्ट्रेस ने ट्विटर पर एक बड़ा खुलासा किया है। इलियाना ने ट्विटर पर एक ऐसा पोस्ट किया है जिसे जानकर आप चौंक जाएंगे। दरअसल इलियाना ने इस पोस्ट के ज़रिये बताया है कि हाल ही में उनके एक फैन ने उनके साथ बद्तमीजी की थी।

    इलियाना ने लगातार दो ट्वीट किये जिसमें उन्होंने कहा, 'चूंकि व एक पब्लिक फिगर हैं और उन्हें पता है कि वह गुमनामी और अकेलेपन में जिंदगी नहीं गुजार सकतीं इससे किसी आदमी को यह अधिकार नहीं मिल जाता कि वह मेरे साथ ग़लत व्यवहार करे। आखिरकार मैं भी एक औरत हूं।' 

     यह पहली बार नहीं है कि इलियाना छेड़छाड़ के खिलाफ खड़ी हुई हैं। इससे पहले भी वह ट्विटर के जरिए महिला सुरक्षा का मुद्दा उठा चुकी हैं। फरवरी में जब शारीरिक उत्पीड़न और छेड़छाड़ पर देश और दुनिया की बड़ी हस्त‍ियां अपने अनुभव शेयर कर रही थीं उस समय इलियाना ने ट्विटर पर एक आर्टिकल का लिंक ट्वीट किया था। जिसमें एक लड़की ने अपने पूर्व प्रेमी के कुछ संदेशों को सार्वजनिक कर दिया था जिसके बाद लड़के ने लड़की की न्यूड फोटोज को लीक करने की धमकी दी थी।

     इलियाना ने कहा कि इसे फैन विरोधी न समझे बल्कि यह समझने की कोशिश करें कि मैं एक महिला हूँ ।