9 साल बाद फिर स्क्रीन पर नज़र आएगी दिल मिल गए की जेनिफर विंगेट और करण वाही की जोड़ी !

    9 साल बाद फिर स्क्रीन पर नज़र आएगी दिल मिल गए की जेनिफर विंगेट और करण वाही की जोड़ी !

    कलर्स टीवी के पॉपुलर शो ‘बेपनाह’ में हर्षद चोपड़ा के साथ नज़र आने वाली जेनिफर विन्गेत एक बार फिर नए प्रोजेक्ट के साथ वापस लौट रही हैं। और इस बार जेनिफर अकेली नहीं बल्कि टीवी एक पॉपुलर एक्टर जे साथ वापसी कर रही हैं। दरअसल, जेनिफार ने इन्स्टाग्राम लाइव वीडियो के जरिये बताया कि वो अपने एक खास फ्रेंड के साथ शूटिंग कर रही हैं। और ये खास फ्रेंड कोई और नहीं बल्कि करण वाही हैं। करण और जेनिफर ने खुद बताया कि दिल मिल गए में बतौर जोड़ी नज़र आने के 9 साल बाद ये फिर से साथ काम कर रहे हैं। और दोनों ही इस प्रोजेक्ट के लिए बेहद खुश हैं।

    वैसे जेनिफर ने इस लाइव वीडियो में अपने प्रोजेक्ट के बारे में नहीं बताया। तो चलिए हम ही बता देते हैं। खबरों की माने तो जेनिफर करण वाही के साथ डिजिटल प्लेटफार्म पर अपना डेब्यू करने जा रही हैं।

    करण और जेनिफर दोनों करियर के शुरुआती समय के दोस्त हैं। दोनों को दिल मिल गए में बेहद पसंद किया गया। लेकिन इस टीवी सीरियल के बाद ये दोनों ही एक्टर दोबारा स्क्रीन पर नजर ही नहीं आये। लेकिन अब 9 साल बाद दोनों वापसी कर रही हैं। जिसे लेकर सभी बेहद एक्साइटेड हैं।