फिल्म रोमियो अकबर वाल्टर में पाकिस्तान की हार दिखाएंगे जॉन अब्राहम !

    फिल्म रोमियो अकबर वाल्टर में पाकिस्तान की हार दिखाएंगे जॉन अब्राहम !

    भारत पाकिस्तान सीमा पर बढ़ रहे तनाव को लेकर इस समय पूरे देश में माहौल गर्म है। बॉलीवुड मके एक्टर्स और फ़िल्में भी इस से दूर नहीं हैं।

    बॉलीवुड स्टार जॉन अब्राहम ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि उनकी फिल्म ‘रॉ’ (RAW) में भारत-पाकिस्तान के बीच 1971 में हुए युद्ध को दिखाया जाएगा।

    इस युद्ध में पाकिस्तान की हार को फिल्म में दिखाया जाएगा। आपको बता दें कि जॉन अब्राहम के साथ ‘रॉ’ में जैकी श्रॉफ, मौनी रॉय और सिकंदर खेर भी होंगे। भारत-पाकिस्तान के तनाव को देखे हुए इस साल बॉलीवुड में देशभक्ति फिल्मों की बाढ़ आनी तय है।

    1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के बाद ही बांग्लादेश का जन्म हुआ था। इस युद्ध पर बॉलीवुड में अब तक 4 फ़िल्में बन चुकी हैं।

    चारों ही फिल्मों में इस युद्ध को अलग-अलग नज़रिए से दिखाया गया है। जॉन अब्राहम भी अब इस युद्ध पर अपनी फिल्म लेकर आ रहे हैं जिसमें वो एक भारतीय जासूस का किरदार निभा रहे हैं।