करन सिंह ग्रोवर ने नशे में धुत बिपाशा से कहा 'बिहेव प्रॉपर्ली'

    करन सिंह ग्रोवर ने नशे में धुत बिपाशा से कहा 'बिहेव प्रॉपर्ली'

    ख़बरों की माने तो नशे में बिपाशा बासु ने जोर से बात करते हुए अपने कथित बॉयफ्रेंड करन सिंह ग्रोवर को परेशान कर दिया। कहा जा रहा था कि यह जोड़ी अपने डिज़ाइनर फ्रेंड रॉकी एस के साथ डिनर पर गई थी जहां उन्होंने थोड़ी वोडका पीकर चिल करने का फैसला किया। पीने के बाद बासु ने अपने दोनों दोस्तों को शर्मिंदा कर दिया। 

    9एक्सई.कॉम में पब्लिश रिपोर्ट के मुताबिक पीने के बाद बिपाशा अधिक जोशीली हो गई जिसके चलते उन्होंने जोर से बात करना शुरू  कर दिया और उनकी इस हरकत ने आस पास के लोगो का ध्यान खींचा। करन के साथ रॉकी ने उन्हें शांत करने की कोशिश की। 

    वेबसाइट को सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार, "करन सिंह ग्रोवर ने उन्हें सही से व्यवहार करने को भी कहा। पर बिपाशा बहुत खुश थी और ध्यान नहीं दिया।" रिपोर्ट के मुताबिक वे रत 9 बजे वहां गए थे और 11 बजे वहां से निकल गए।

    दूसरे लीडिंग डेली से बात करते हुए करन ने बिपाशा के साथ अपने रिश्ते के राज़ खोलते हुए कहा, "वह मेरे बहुत क्लोज हैं। हम बहुत ज्यादा वक़्त एक साथ बिताते हैं। हम यह कह सकते हैं कि वह मुझे बहुत प्यारी हैं और मैं उनके लिए बहुत सारा प्यार महसूस करता हूँ। वह बहुत लवली हैं। वह दिल से बच्चे के समान हैं। जो आप देखते हैं वही आपको मिलता है। वह एक आम लड़की हैं। मुझे लगता है कि कुछ लोग औरा और एनर्जी के साथ ही पैदा होते हैं और यह प्योर होता है। उनके बारे में वैसा ही है। हम दोनों बहुत भावुक हैं। वह अधिक प्रैक्टिकल हैं पर हम दोनों में बहुत कुछ कॉमन है। हम दोनों को घूमना, वर्कआउट करना और खाना अच्छा लगता है। विश्वास करिए, हम दोनों फूडी हैं।" 

    करन सिंह ग्रोवर ने नशे में धुत बिपाशा से कहा 'बिहेव प्रॉपर्ली'

    Source: twimg.com