क्या बॉलीवुड के इस कपल के घर आने वाला है नन्हा मेहमान ?

    क्या बॉलीवुड के इस कपल के घर आने वाला है नन्हा मेहमान ?

    बिपाशा बासु और करन सिंह ग्रोवर ने की शादी को शादी को 6 महीने बीत चुके हैं। अपनी शादी की खबर से इन दोनों ने काफी सुर्खियाँ बटोरी थीं और इन दोनों की जोड़ी आज भी सुर्ख़ियों का हिस्सा बनी हुई है। साल की शुरुआत में अपनी शादी की खबर से इन्होंने हम सभी को बेहद खुश किया था और अब लगता है इनके पास जश्न मनाने का एक और मौका आने वाला है।

    ख़बरों की माने तो करन और बिपाशा आजकल गाइनेकॉलोजिस्ट के काफी चक्कर लगा रहे हैं। उनसे एक सूत्र के मुताबिक, 'बिपाशा ने पिछले एक महीने में डॉक्टर के क्लिनिक के काफी चक्कर लगा लिए हैं।' 

    अब ये दोनों ऐसा क्यों कर रहे हैं ये बात साफ़ तौर पर नहीं हमें नहीं पता क्योंकि इस जोड़ी ने अभी इस बारे में कोई बात नहीं की है। लेकिन जो हम सोच रहे हैं अगर वो सच है तो सभी के लिए ये ख़ुशी की बात है।