फिल्म '3 देव' में अंडरकवर भगवान बने नज़र आयेंगे एक्टर करण सिंह ग्रोवर !

    फिल्म '3 देव' में अंडरकवर भगवान बने नज़र आयेंगे एक्टर करण सिंह ग्रोवर !

    करण सिंह ग्रोवर को भगवान ने उनका अगला ऑफर भेज दिया है। करण, टीवी एक्टर रवि दुबे और एक्टर कुणाल रॉय कपूर के साथ फिल्म '3 देव' में भगवान बने नज़र आयेंगे। इस फिल्म में करण, रवि और कुणाल के अलावा एक्टर के के मेनन भी हैं।

    इस साल इंडस्ट्री में वापसी कर रहे हैं टीवी और बॉलीवुड के ये 15 पॉपुलर सेलेब्स !

    लगता है इस फिल्म में करण भगवान विष्णु बने हैं, जो रवि यानी ब्रह्मा और कुणाल यानी भगवान शिव के साथ इंसान के रूप में धरती पर आये हैं। फिल्म में के के मेनन का क्या रोल है ये अभी साफ़ नहीं है। इस फिल्म का पहला पोस्टर आ गया है और इसमें आप इन तीनों को त्रिदेवी की तस्वीर के आगे खड़े होकर हंसते हुए देख सकते हैं। जबकि के के मेनन इन तीनों को ऊपर से देख रहे हैं। इस फिल्म की टैगलाइन है 'अंडरकवर भगवान'!

    बता दें कि कारण को आखिरी बार 2015 में आई फिल्म 'अलोन' में अपनी पत्नी बिपाशा के साथ देखा गया था। जबकि रवि ने फिल्म 'यू आर माय जान' और कुणाल ने 'डेली बेली' जैसी फिल्मों में काम किया हुआ है। फिल्म '3 देव' को डायरेक्टर अंकुश भट्ट बना रहे हैं और ये इस साल 11 मई को रिलीज़ होगी।

    15 हॉट टीवी एक्टर्स जिन्होंने स्क्रीन पर निभाया है भगवान का किरदार !