अनुराग कश्यप की फिल्म में एक्टिंग करना चाहते हैं करण जौहर

    अनुराग कश्यप की फिल्म में एक्टिंग करना चाहते हैं करण जौहर

    करण जौहर ने भले ही बॉलीवुड में कई केमियो रोल किए हों पर पहली बार अनुराग कश्यप की फिल्म 'बॉम्बे वेलवेट' में उन्होंने अहम किरदार निभाया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं दिखा पाई पर करण एक बार फिर फिल्मकार के साथ काम करना चाहते हैं। करण ने फ़िल्मकार से उनके लिए रोल लिखने का आवेदन किया है। 

    करण ने ट्विटर पर लिखा, "अनुराग कश्यप72 इन लंडन! फिल्म जल्द ही शुरू करेंगे! जल्दी ही मेरे लिए दूसरा रोल लिखिए! मेरे अंदर का एक्टर बाहर आ रहा है।“ 'बॉम्बे वेलवेट' में रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा  ने लीड रोल निभाया था। करण ने फिल्म में नेगेटिव किरदार निभाया था। 

    अभी के लिए करण अपने ड्रीम प्रोजेक्ट 'ऐ दिल है मुश्किल' की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन, अनुष्का शर्मा और रणबीर कपूर मुख्य किरदार निभा रहे हैं। ख़बरों की माने तो फवाद खान फिल्म में स्पेशल रोल निभाएंगे वहीं सन्नी लियोन केमियो करेंगी। फिल्म की कहानी एक आदमी के इर्द गिर्द घूमती है जिसे बड़ी उम्र की लड़की से प्यार हो जाता है। 'ऐ दिल है मुश्किल' अगले साल अक्टूबर में सिनेमा घरों में आएगी। 

    अनुराग कश्यप की फिल्म में एक्टिंग करना चाहते हैं करण जौहर

    Source: intoday.in