फिल्म 'केदारनाथ' के डायरेक्टर अभिषेक कपूर बने पापा !

    फिल्म 'केदारनाथ' के डायरेक्टर अभिषेक कपूर बने पापा !

    बॉलीवुड डायरेक्टर-प्रोड्यूसर अभिषेक कपूर और उनकी पत्नी प्रज्ञा यादव को बेटा हुआ है। दोनों मां और बेटे पूरी तरह स्वस्थ हैं। अभिषेक ने सोशल मीडिया पर लोगों को अपने दूसरे बच्चे के बारे में जानकारी दी। अभिषेक ने अपनी पहले बच्चे इसाना के एक क्यूट विडियो के साथ अभिषेक ने लिखा, भगवान शिव के आशीर्वाद से, आज सुबह मेरी जान प्रज्ञा यादव ने, हमारी जिंदगी में एक और ख़ुशी का तोहफा दिया है। आज सुबह 3:38 पर 28 अगस्त को इसाना का भैया आ गया। दोनों मां बेटे स्वस्थ हैं और आराम कर रहे हैं।’ 

    अभिषेक और उनकी पत्नी ने कुछ महीने पहले ही अपने बेबी के आने की खबर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। प्रज्ञा की एक प्यारी सी फोटो के साथ अभिषेक ने लिखा था, ‘ये खूबसूरत महिला हमारी जिंदगी में एक और ख़ुशी का तोहफा लेकर आने वाली है।’ आपको बता दें की अभिषेक कपूर ने फ़रहान अख्तर को लेकर हिट फिल्म ‘रॉक ऑन’ बनाई थी। फ़िलहाल वो सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान को लेकर फिल्म ‘केदारनाथ’ बना रहे हैं।