जानिए आखिर किसकी वजह से रणवीर सिंह ने महिला दिवस पर पहनी स्कर्ट?

    जानिए आखिर किसकी वजह से रणवीर सिंह ने महिला दिवस पर पहनी स्कर्ट?

    रणवीर सिंह एक ऐसे इंसान हैं, जो कब क्या कर जाये कोई नहीं सोच सकता। अपनी अजीब-ओ-गरीब स्टाइल स्टेटमेंट के लिए जाने जाने वाले रणवीर उन लोगों में से एक हैं, जिनकी वजह से देश के मर्दों ने फैशन को गंभीरता से लेना शुरू कर दिया है। गज़ब के प्रिंट्स से लेकर भड़कीले रंगों तक रणवीर ने काफी कुछ पहना हुआ है और इसके लिए उन्हें पसनद भी किया गया। उनकी स्टाइल स्टेटमेंट लोगों को कभी बुरी नहीं लगती बस चौंका ज़रूर देती है। ऐसा ही कुछ शाम भी हुआ जब कल शाम रणवीर मुंबई के औटर्स क्लब से बाहर निकले। रणवीर ने क्लब से बाहर आते हुए सफ़ेद शर्ट और हरी स्कर्ट पहनी हुई थी। अब एक लड़के का स्कर्ट पहनना सभी को अटपटा लगता है लेकिन रणवीर के पास ऐसा करने का बड़ा कारण है।

    जानिए आखिर किसकी वजह से रणवीर सिंह ने महिला दिवस पर पहनी स्कर्ट?

    एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा बीती रात काफी अच्छे मूड में थीं और वे अपने दोस्तों से बातचीत करना चाहती थीं। इसीलिए उन्होंने एनी दोस्तों संग रणवीर सिंह से भी बात की। प्रियंका ने रणवीर के साथ हुई अपनी बातचीत की तस्वीर भी ट्वीट की और अपनी बातों के बारे में भी बताया। वहीं रणवीर ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर स्कर्ट पहनने का कारण भी बताया। रणवीर के स्कर्ट पहनने का श्रेय उनकी फिल्म 'गली बॉय' की डायरेक्टर ज़ोया अख्तर को मिलना चाहिए, जिन्होंने अपनी फिल्म के सभी सदस्य और क्रू मेंबर्स पहनेंगे और महिला दिवस मनाएंगे। ज़ोया ने एक मेसेज में लिखा था, 'सभी को हेलो, आज महिला दिवस के मौके पर *सभी क्रू मेंबर्स महिला और पुरुष* से आग्रह किया जाता है कि आज शाम को काम पर सभी स्कर्ट पहनकर आयें। तो रणवीर सिंह ने ही नहीं बल्कि बाकी सभी लड़के और लड़कियों ने स्कर्ट्स पहनी थी।

    हालांकि ये पहली बार नहीं है कि रणवीर स्कर्ट पहने हुए नज़र आये हैं। अपनी बड़ी फिल्म बाजीराव मस्तानी के समय भी उन्होंने स्कर्ट पहनी थी और सभी को चौंका दिया था। ये बात बेहद अच्छी है कि रणवीर और उनकी फिल्म 'गली बॉय' के लोगों ने ये सोचा कि महिला दिवस सिर्फ महिलाओं के लिए ही नहीं पुरुषों के लिए भी ख़ास होता है। और रणवीर सिंह के फैशन स्टाइल के तो हम क़ायल हैं।