कॉफी विद करण 6: तैमूर के पिता बनना चाहते हैं रणवीर सिंह, जानिए क्यों !

    कॉफी विद करण 6: तैमूर के पिता बनना चाहते हैं रणवीर सिंह, जानिए क्यों !

    सैफ अली खान और करीना कपूर खान के बेटे तैमूर अली खान को कौन नहीं जानता। लिटिल नवाब के नाम से फेमस तैमूर की फैन फॉलोइंग किसी सेलीब्रिटी से कम नहीं हैं। उनके चाहने वाले सिर्फ आम लोगों तक ही सीमित नहीं है बल्कि बॉलीवुड के स्टार्स भी तैमूर के दीवाने हैं इसमें सबसे बड़ा नाम रणवीर सिंह का है। रणवीर ने हाल ही में करण जौहर के चैट शो में ये बताया कि वो तैमूर के दीवानों में से एक हैं।

    दरअसल, रणवीर सिंह और अक्षय कुमार, करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण 6’ में पहुंचे थे। शो के दौरान जब रणवीर सिंह से रैपिड-फायर राउंड में करण ने सवाल किया कि, ‘अगर आपको किसी एक खान के साथ काम करने का मौका मिले तो आप किसके साथ काम करना चाहेंगे-शाहरुख, सलमान या आमिर? इसके जवाब में रणवीर ने कहा कि क्या मैं किसी और खान का नाम ले सकता हूं? और उन्होंने तैमूर का नाम लिया  तैमूर, जब एक्टर बन जाएगा तो मैं उसके पिता का रोल करना चाहूंगा और वो मेरे बुढ़ापे का सहारा बनेगा

    रणवीर के इस जवाब से अक्षय और करण दोनों काफी खुश हो गए। बता दें कि सोशल मीडिया पर तैमूर की फैन फॉलोइंग दिन-ब-दिन बढ़ती ही जा रही है। बॉलीवुड के बड़े से बड़े सितारे भी इस लिस्ट में शामिल है।