तलाक के बाद एक बार फिर साथ नज़र आएगी मलाइका अरोड़ा और अरबाज़ खान की जोड़ी !
बॉलीवुड की आइटम क्वीन मलाइका अरोड़ा इन दिनों अपने प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अर्जुन कपूर के साथ अपने रिश्ते को लेकर सुर्ख़ियों में बनी हुई हैं। मलाइका ने साल 2017 में अरबाज़ खान को तलाक दे कर अपने रास्ते बदल लिए थे। लेकिन ये आज भी पक्के दोस्त हैं और इसका सबूत है दोनों का कई मौकों पर साथ नजर आना। अब खबरे हैं कि मलाइका और अरबाज़ एक बार सफीर स्क्रीन पर साथ दिखने वाले हैं। सुत्यरों की मने तो ये दोनों डांस रियलिटी शो नच बलिये के अगले सीजन को जज करते दिख सकते हैं। इस शो के लिए अरबाज़ पहले ही हाँ कर चुके हैं।
ऐसा बताया जा रहा है इस बार नच बलिये का ये सीजन ब्रेकअप थीम के साथ टीवी पर दिखाया जा सकता है। जहाँ ऐसी पॉपुलर जोड़ियां साथ नज़र आ सकती है जो अब अलग हो चुके हैं। इसी की पहल करते हुए मलाइका और अर्जुन को शो पर लाये जाने की खबर सामने आ रही है। वैसे इसकी कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन अगर ऐसा होता है तो इन्हें साथ देखने में बड़ा मज़ा आने वाला है।