वीडियो: लैक्मे फैशन वीक में साथ नज़र आये मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर, मचा हंगामा !

    वीडियो: लैक्मे फैशन वीक में साथ नज़र आये मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर, मचा हंगामा !

    बॉलीवुड में अपने आइटम नंबर्स के लिए मशहूर मलाइका अरोड़ा खान अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ और फिटनेस के लिए चर्चा में रहती हैं। मलाइका काफी अरसे से सिल्वर स्क्रीन से गायब हैं, लेकिन आये दिन वह कहीं न कहीं किसी इवेंट में शिरकत करते सामने आ ही जाती हैं। हाल ही में मलाइका को लैक्मे फैशन वीक इवेंट के दौरान देखा गया और चौंकाने वाली बात थी उनका एक्टर अर्जुन कपूर के साथ बैठना। बता दें कि मलाइका और अर्जुन के रिश्तों को लेकर काफी अफवाहें पहले ही चल रही थीं और अब इनकी साथ में बैठे हुए तस्वीर आने के बाद बातें और बढ़ गयी हैं।

    वीडियो: लैक्मे फैशन वीक में साथ नज़र आये मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर, मचा हंगामा !

    लैक्मे फैशन वीक के इवेंट के दौरान इन दोनों को फ्रंट सीट पर एक साथ बैठे हुए देखा गया। जिसकी कुछ वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि मलाइका और अर्जुन काफी खुश हैं। इस इवेंट में उनके साथ अर्जुन की बहनें खुशी कपूर, जान्हवी कपूर और दोस्त कुणाल रावल भी हैं।

    बता दें कि मलाइका के सलमान खान के भाई अरबाज खान से तलाक का कराण अर्जुन और मलाइका की दोस्ती को बताया गया था। इसके बाद मलाइका और अर्जुन के रिश्ते में खबरें भी आई थीं। एक मीडिया रिपोर्ट ने सलमान खान और अर्जुन कपूर के बीच दरार का कारण मलाइका और अर्जून के बीच बढ़ती नजदीकियों को बताया था। अब इन दोनों के साथ दिखने से खबरों का बाज़ार गरम है।