क्या मलाइका अरोड़ा ने पहना है अर्जुन कपूर के नाम का लॉकेट !

    क्या मलाइका अरोड़ा ने पहना है अर्जुन कपूर के नाम का लॉकेट !

    इस समय बॉलीवुड में लगता है लव सीजन चल रहा हैं। जहाँ दीपिका - रणवीर और प्रियंका-निक की शादी की खबरें सुर्ख़ियों में हैं, वहीं एक और जोड़ा धीरे-धीरे स्पॉटलाइट में आ रहा है। हम बात क्र रहे हैं एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर। वैसे तो दोनों के अफेयर को लेकर खूब चर्चाएँ हो रही हैं।  लेकिन मलाइका के एक लॉकेट ने ये शायद कन्फर्म कर दिया है की वो अर्जुन के साथ रिश्ते में हैं। हाल में मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो अपलोड की है,जिसमें उनके गले में एक लॉकेट देखाई दे रहा है। इस लॉकेट की खासियत ये है कि इसमें अर्जुन के नाम का 'A' और मलाइका के नाम का 'M' लिखा हुआ है। इस तरह मलाइका ने अर्जुन और अपने रिश्ते का खुलासा किया है। 

    बता दें ,हाल ही में करण जौहर के टॉक शो 'कॉफी विद करण' में अर्जुन कपूर आये थे। जहाँ अर्जुन ने ये कहा था कि वे शादी के लिए तैयार हैं और साथ ही ये भी इशारा किया था कि अब वो अकेले नहीं है।  इस साल की शुरूआत से ही मलाइका और अर्जुन साथ में दिख रहे है। यहाँ तक कि मलाइका के जन्मदिन पर अर्जुन उनके साथ मिलान एयरपोर्ट पर भी देखे गए थे। लगता है अब मलाइका और अर्जुन दोनों अपने रिश्ते को पब्लिक करने के लिए तैयार हैं। खबरें तो ये भी हैं कि अगले साल ये जोड़ा शादी करने जा रहा है। वैसे कुछ भी हो अब हमें इन दोनों की शादी का इंतजार है।