वीडियो: आखिरकार मलाइका अरोड़ा ने दुनिया के सामने कह दिया कि अर्जुन कपूर उन्हें पसंद हैं !

    वीडियो: आखिरकार मलाइका अरोड़ा ने दुनिया के सामने कह दिया कि अर्जुन कपूर उन्हें पसंद हैं !

    अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के अफेयर की खबरे अब किसी से नहीं छुपी हैं। फिर चाहे मलाइका के गले का लॉकेट हो या अर्जुन का हर पार्टी में उनके साथ नज़र आना। इससे तो साफ़ हैं दोनों इस रिश्ते में बेहद खुश हैं। वहीं अब मलाइका ने भी दुनिया के सामने ये एलान कर दिया है कि उन्हें अर्जुन पसंद हैं।

    वीडियो: आखिरकार मलाइका अरोड़ा ने दुनिया के सामने कह दिया कि अर्जुन कपूर उन्हें पसंद हैं !

    दरअसल, हर सीजन की तरह कॉफ़ी विद करण के इस सीजन में भी एक स्पेशल एपिसोड दिखाया जायेगा जहाँ किरण खेर, मलाइका अरोड़ा, मल्लिका दुआ और वीर दास इस स्पेशल अवार्ड एपिसोड में इस सीजन के बेस्ट लोगों को अवार्ड देते नज़र आयेंगे। यहाँ जब बेस्ट परफॉरमेंस में अर्जुन कपूर का नाम सामने आया तो मलाइका कहा कि उन्हें अर्जुन पसंद है।

    देखिये ये वीडियो-

    बता दें, अर्जुन और मलाइका के अफेयर की खबर पर करीना कपूर और प्रियंका चोपड़ा भी मुहर लगा चुकी हैं। साथ ही ये भी खबरे सामने आ गई है कि मलाइका इस साल अर्जुन से शादी कर सकती हैं। अब दोनों शादी कब और किस महीने में कर रहे हैं। ये सामने आना बाकी है।