MET GALA 2019: प्रियंका चोपड़ा ने याद की पति निक जोनस के साथ पहली मुलाकात !

    MET GALA 2019: प्रियंका चोपड़ा ने याद की निक जोनस के साथ पहली मुलाकात !

    MET GALA 2019: प्रियंका चोपड़ा ने याद की पति निक जोनस के साथ पहली मुलाकात !

    फैशन के दीवानों के लिए आज का दिन बहुत बिजी होने वाला है क्योंकि आज से Met Gala 2019 की शुरुआत हो रही हैं। Met Gala 2019 में दुनिया की अन्य सुन्दरियों के साथ प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण भी इसमें शिरकत करने के लिए तैयार हैं। प्रियंका, जिन्होंने पिछले दो सालों में Met Gala में स्टाइल की अलग परिभाषा दी है, इस साल भी अपने पति निक जोनस के साथ इस इवेंट में शामिल होंगी। लेकिन ये उनके लिए सेलिब्रेशन का मौका है क्योंकि वो Met Gala 2017 के दौरान ही प्रियंका और निक की पहली मुलाक़ात हुई थी।

    लेकिन 2017 के Met Gala को सिर्फ प्रियंका के फैन्स ही याद नहीं कर रहे। प्रियंका ने खुद भी 2017 के इस इवेंट में निक जोनस के साथ राल्फ लॉरेन के ऑउटफिट में अपनी पहली वॉक को याद करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। आपको याद है प्रियंका का लम्बा ट्रेंच कोट जिसे राल्फ लॉरेन ने बनाया था? प्रियंका ने निक के साथ Met Gala 2017 की अपनी वॉक की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर लिखा, 'एक कहानी जो अपने होने वाले बच्चों को ज़रूर बताउंगी।'

    MET GALA 2019: प्रियंका चोपड़ा ने याद की पति निक जोनस के साथ पहली मुलाकात !

    उन्होंने एक और फोटो डाला और लिखा, 'मेरी मुलाक़ात तुम्हारी पिता से कैसे हुई? (How I Met Your Father)'

    MET GALA 2019: प्रियंका चोपड़ा ने याद की पति निक जोनस के साथ पहली मुलाकात !

    साफ़ है कि प्रियंका दोबारा Met Gala में जाने के लिए उत्साहित है और निक जोनस के साथ उन्हें दोबारा पोज करते देखना हमारे लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगा।

    बता दें कि हाल ही में निक ने Met Gala 2019 के बारे में बात करते हुए बताया था कि वे पत्नी प्रियंका को इस साल भी शाइन करने के लिए छोड़ देंगे और उनका सपोर्ट करेंगे। निक और प्रियंका की जोड़ी इस साल Met Gala की होस्ट समिति में भी शामिल है। इसमें उनके साथ हॉलीवुड स्टार्स ब्रेडली कूपर, जेनिफर लोपेज़, ब्लेक लाइवली और लुपिता नयोंगो के साथ अन्य सितारे हैं।