#MeToo: टीवी एक्ट्रेस मुनमुन गुप्ता ने कहा हर उम्र में होता है महिलाओं का यौन शोषण !

    #MeToo: टीवी एक्ट्रेस मुनमुन गुप्ता ने कहा हर उम्र में होता है महिलाओं का यौन शोषण !

    टीवी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बबीता जी के किरदार से फेमस हुई एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता ने #MeToo कैंपेन का समर्थन किया है। मुनमुन काफी समय से सेक्सुअल हरासमेंट के विरोध में अपनी बात को सोशल मीडिया और इंटरव्यू के ज़रिए रखती रही हैं।

    मुनमुन ने एक एजेंसी से बात करते हुए कहा कि हर महिला को कभी ना कभी सेक्सुअल हरासमेंट का सामना करना पड़ता है और ये हर उम्र में होता है। जो महिलाएं आज #MeToo मूवमेंट के जरिए अपनी आपबीती बता रही हैं, उनका सम्मान किया जाना चाहिए।

    मुनमुन दत्ता ने पिछले साल नवंबर में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर खुद के साथ हुए सेक्सुअल हरासमेंट का खुलासा किया था। उन्होंने लिखा था कि सेक्सुअल हरासमेंट के खिलाफ दुनियाभर में चल रहे इस मूवमेंट से जुड़ने और इसका शिकार हुई हर महिला के साथ अपनी सहानुभूति दिखाने से ही यह बात साफ होती है कि यह समस्या कितनी बड़ी है। इसमें अचंभित होने जैसी कोई बात नहीं है। सबसे ज्यादा महिलाएं अपने खुद के घरों, रिश्तेदारों और पड़ोसियों के द्वारा सेक्सुअल हरासमेंट का शिकार होती है।

    मुनमुन ने हाल में दिए इंटरव्यू में कहा, 'ऐसा कुछ लिखते हुए मेरी आंखों में आंसू आने लगते हैं। ऐसा करके मैं वापस बचपन की उन यादों में चली जाती हूं, जब मैं अपने नजदीक में रहने वाले एक अंकल से डरती थीं क्योंकि उन्हें जब भी मौका मिलता था वह मुझे जकड़ लेते थे और धमकी देते थे कि मैं यह बात किसी को न बताऊं।' उन्होने आगे कहा ' मैं इस दर्द से गुज़र चुकी हूँ।

    बता दें कि मुनमुन दत्ता एक्टर अरमान कोहली के साथ रिश्ते में रह चुकी हैं। दोनों करीब एक साल तक साथ रहे, फिर वेलेन्टाइन डे पर किसी बात को लेकर अरमान और मुनमुन का झगड़ा हुआ था। इस दौरान अरमान ने मुनमुन की पिटाई कर दी। फिर मुनमुन ने अरमान के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करायी थी, जिसके चलते उन्हें फाइन भरना पड़ा था।