मीका और दलेर मेहंदी के बड़े भाई, अमरजीत सिंह का निधन !

    मीका और दलेर मेहंदी के बड़े भाई, अमरजीत सिंह का निधन !

    बॉलीवुड के मशहूर गायक भाइयों मीका सिंह और दलेर मेहंदी के बड़े भाई अमरजीत सिंह का आज सुबह देहांत हो गया। वो पिछले कई दिनों से बीमारी से जूझ रहे थे और हॉस्पिटल में भर्ती थे। आज शाम 5 बजे उनका अंतिम संस्कार दिल्ली के, तिलक विहार श्मशान घाट पर किया जाएगा। 

    मीका और दलेर के 3 और भाइयों में से एक अमरजीत, मीका और दलेर के साथ परफॉर्म भी करते रहे थे। उनके देहांत की जानकारी मीका ने ट्वीट कर के दी। पिछले साल मीका और दलेर के बड़े भाई शमशेर सिंह का भी देहांत हुआ था।