बॉलीवुड के 'डिस्को डांसर' मिथुन चक्रबर्ती की तबियत बिगड़ी, लॉस एंजेलेस में करवा रहे हैं इलाज !

    बॉलीवुड के 'डिस्को डांसर' मिथुन चक्रबर्ती की तबियत बिगड़ी, लॉस एंजेलेस में करवा रहे हैं इलाज !

    वेटरन बॉलीवुड एक्टर मिथुन चक्रबर्ती इस समय ठीक नहीं हैं। ‘डिस्को डांसर’ के नाम से मशहूर मिथुन को पिछले कुछ सालों से क्रोनिक बैकपेन की शिकायत है और इसी के इलाज के लिए वो इस समय लॉस एंजेलेस में अपना ट्रीटमेंट करवा रहे हैं। मिथुन की सेहत के बारे में बात करते हुए एक सूत्र ने बताया, ‘पिछले कुछ महीनों से उनकी पीठ की दिक्कत बहुत बढ़ गई थी और इसकी वजह से उन्हें बहुत समस्या हो रही थी। उनके परिवार ने तब तय किया कि वो लॉस एंजेलेस में उनका ट्रीटमेंट करवाएंगे। उन्हें कुछ दिन तक हॉस्पिटल में भी रहना पड़ा।’

    लॉस एंजेलेस में उनके साथ उनके बेटे महाक्षय चक्रबर्ती और बहू मदालसा शर्मा भी हैं। एक मीडिया रिपोर्ट में मिथुन के परिवार के हवाले से यह भी कहा गया कि उन्हें ट्रीटमेंट से काफी आराम मिला है और अब मिथुन को काफी आराम है। आपको बता दें, मिथुन पिछले कुछ सालों से लगातार टीवी डांस शो ‘डांस इंडिया डांस’ जज कर रहे थे।