कोकिलाबेन अम्बानी अस्पताल में भर्ती हुई एक्ट्रेस मौनी रॉय, ये है वजह !

    कोकिलाबेन अम्बानी अस्पताल में भर्ती हुई एक्ट्रेस मौनी रॉय, ये है वजह !

    छोटे पर्दे से करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस मौनी रॉय के सितारे बुलंदियों पर हैं। उन्हें एक के बाद एक फिल्मों के ऑफर मिल रहे हैं। लेकिन इसी बीच मौनी को लेकर ऐसी खबर आई है, जिसे जानने के बाद उनके फैंस निराश हो सकते हैं। यह खबर मौनी की हेल्थ से जुड़ी हुई है। खबर है कि मौनी रॉय को कोहनी में चोट लगने की वजह से उन्हें 2 दिन तक मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा। इस बात का खुलासा मौनी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी से अपनी कोहनी की चोट की फोटो शेयर करते हुए दी है।

    स्पॉट बॉय की खबर के अनुसार मौनी की कोहनी में चोट लग गई थी, जिसके कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। बेवसाइट ने अपनी रिपोर्ट में सोर्स का हवाला देते हुए यह बताया कि मौनी कोकिलाबेन अस्पताल में 1 से 2 दिन के लिए भर्ती थी, क्योंकि मौनी के हाथ में काफी दर्द था। हालाँकि अब मौनी ठीक हैं।

    कोकिलाबेन अम्बानी अस्पताल में भर्ती हुई एक्ट्रेस मौनी रॉय, ये है वजह !

    बता दें कि मौनी आजकल अपनी आने वाली फिल्म रोमियो अकबर वाल्टर उर्फ़ RAW के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस फिल्म में जॉन अब्राहम हीरो हैं। इस फिल्म से संबंधित हाल ही में उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट की, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं।