3 साल से गायब है एक्टर विशाल ठक्कर, संजय दत्त की फिल्म से मिली थी पहचान !
संजय दत्त की फिल्म ‘मुन्ना भाई MBBS’ में वो सुसाइड करने वाला लड़का विशाल ठक्कर तो याद ही होगा। इस छोटे से रोल से पहचान बनाने वाले विशाल करीब 3 सालों से गायब हैं। विशाल के पेरेंट्स के मुताबिक उनकी बेटे से आखिरी बात 31 दिसम्बर 2015 की रात हुई थी। जिसके बाद वो अभी तक घर नहीं लौटा है। अब पुलिस इस मामले की जाँच कर रही है।
इस बारे में विशाल की माँ ने कहा कि उस रात विशाल ने उन्हें हॉलीवुड फिल्म स्टार्स वॉर्स साथ देखने के लिए के लिए कहा था लेकिन उन्होंने मना कर दिया। जिसके बाद विशाल अकेले ही करीब 10:30 घर से 500 रूपये लेकर निकल गया। विशाल के फ़ोन से आखिरी मैसेज उसने अपने पिता को किया था जिसमें उसने बताया था कि वो न्यू ईयर सेलिब्रेशन की वजह से अगले दिन वापस आएगा। पुलिस के मुताबिक आखिरी बार विशाल को 1 जनवरी 2016 की सुबह 11:30 घोड़बंदर रोड पर गर्लफ्रेंड के साथ देखा गया था। जिसके बाद विशाल ने वहां से अँधेरी के लिए ऑटो लिया और चला गया। तब से विशाल अभी तक अपने घर नहीं पहुंचा है।
वैसे आपको बता दें, विशाल के गायब होने से ठीक 3 महीने पहले उसकी गर्लफ्रेंड ने रेप का आरोप लगाया था। जिसके कुछ समय बाद केस वापस ले लिया गया। लेकिन इससे विशाल के काम पर असर पड़ा, जिससे वो काफी डिप्रेस रहने लगा।