'नच बलिये 6' के फेमस कंटेस्टेंट्स विनोद ठाकुर हॉस्पिटल में भर्ती, हालत नाज़ुक !

    'नच बलिये 6' के फेमस कंटेस्टेंट्स विनोद ठाकुर हॉस्पिटल में भर्ती, हालत नाज़ुक !

    स्टार्स प्लस के रिएलिटी शो नच बलिए के फैंस के लिए बेहद बुरी खबर है। 'नच बलिए' के सीज़न 6 में सेलिब्रिटी तौर पर नजर आये दिव्यांग विनोद ठाकुर की हालत बेहद गंभीर है। विनोद 1500 किमी. का कैंपेने पूरा करने के लिए 18 मार्च को दिल्ली से रवाना हुे थे। वह ये कैंपेन व्हील चेयर पर दिल्ली के इंडिया गेट से मुंबई के गेट वे ऑफ इंडिया तक सफर कर पूरा करने वाले थे।

    विनोद को 40 दिन में इस सफर को खत्म करना था और 30 अप्रैल को यह रेस खत्म होने वाली थी। लेकिन मुंबई पहुंचने से पहले विनोद रास्ते में ही बेहोश होकर गिर पड़े। उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ था, जिसकी वजह से उन्हें मलाड के अस्पताल के ICU में भर्ती हैं। उन्हें सीरि‍यस डिहाइड्रेशन, लो ब्लड प्रेशर, अनियमित हार्ट बीट की शि‍कायत बताई गई है।

    'नच बलिये 6' के फेमस कंटेस्टेंट्स विनोद ठाकुर हॉस्पिटल में भर्ती, हालत नाज़ुक !

    बता दें कि विनोद एक डांसर, स्टंट मास्टर और व्हीलचेयर क्रिकेटर हैं। नच बलिए सीजन 6 में विनोद अपनी पार्टनर के साथ आये थे और शो के रनर अप रहे थे। वह इंडियाज गॉट टैलेंट 2 में भी नजर आ चुके हैं।