एक्टर नील नितिन मुकेश बने पिता, पत्नी रुक्मिणी ने दिया बेटी को जन्म !

    एक्टर नील नितिन मुकेश बने पिता, पत्नी रुक्मिणी ने दिया बेटी को जन्म !

    शाहिद कपूर के बेटे के जन्म के बाद अब एक और बॉलीवुड स्टार पिता बन गए हैं। गुरुवार को एक्टर नील नितिन मुकेश की पत्नी रुक्मिणी ने बेटी को जन्म दिया है। उन्होंने 3:30 बजे मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया। नील और रुक्मिणी के माता-पिता बनने की जानकारी परिवार के एक करीबी सूत्र ने आईएएनएस को दी।

    इस साल अप्रैल में नील ने इंस्टाग्राम पर घोषणा की थी कि वे जल्द ही पिता बनने जा रहे हैं। उन्होंने लिखा था कि अब हम तीन हो जायेंगे। साथ ही एक अलग इंटरव्यू में अपने पिता बनने को लेकर नील ने यह भी कहा था, 'हम बेटे या बेटी दोनों के आने से खुश होंगे बस बच्चा स्वस्थ होना चाहिए।'

    खुशखबरी! नील नितिन मुकेश बने पिता, पत्नी रुक्मिणी ने दिया बेटी को जन्म

    साल 2017 के फरवरी में नील नितिन मुकेश ने रुक्मिणी सहाय से शादी की थी। ये एक अरेंज मैरिज थी।