प्रियंका निक की शादी में जूते चुराने की रस्म में लड़कियों को मिला गिफ्ट जानकर हैरान रह जाएंगे आप !

    प्रियंका निक की शादी में जूते चुराने की रस्म में लड़कियों को मिला गिफ्ट जानकर हैरान रह जाएंगे आप !

    प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी के कुछ ही दिन बाद, परिणीति चोपड़ा ने कहा था कि निक जोनस ने जूता चुराने की रस्म में ऐसा गिफ्ट दिया था जिसे देखकर सब चौंक गए थे। प्रियंका चोपड़ा की कजिन और बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने उस वक़्त ये नहीं बताया था कि गिफ्ट के तौर पर असल में निक ने ऐसा दिया क्या था।

    सोमवार को परिणीति ने नेहा धूपिया के शो ‘वोग बी एफ एफ’ (Vogue BFF) के लिए शूटिंग की। इस शो के लिए उनके साथ उनकी फ्रेंड, टेनिस स्टार सानिया मिर्ज़ा थीं। मिड डे की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस शो पर नेहा ने परिणीति से सवाल किया कि उन्हें शादी में क्या ज़बरदस्त गिफ्ट मिला था।

    इसपर परिणीति ने बताया कि लड़कियों ने प्लान कर रखा था कि वो निक से बड़ी रकम वसूलेंगी। मगर निक इसके लिए पहले से तैयार थे। उन्होंने अपने दोस्त को गिफ्ट्स निकालने को कहा। उन्होंने सारी लड़कियों के लिए डायमंड रिंग बनवा रखी थी।

    लड़कियों की इस गैंग में परिणीति के साथ हॉलीवुड एक्टर सोफ़ी टर्नर, ईशा अम्बानी और सलमान खान की बहन अर्पिता भी शामिल थीं। अब अगर जूते-चुराने की रस्म में किसी को हीरे की अंगूठी मिलेगी तो सबका हैरान होना तो बनता ही है।