शाहिद नहीं बल्कि अर्जुन कपूर थे फिल्म कबीर सिंह के लिए पहली पसंद !

    शाहिद नहीं बल्कि अर्जुन कपूर थे फिल्म कबीर सिंह के लिए पहली पसंद !

    शाहिद नहीं बल्कि अर्जुन कपूर थे फिल्म कबीर सिंह के लिए पहली पसंद !

    अर्जुन रेड्डी के हिंदी रीमेक में कबीर सिंह में नज़र आ रहे शाहिद कपूर इस वक़्त सब बड़े एक्टर्स पर भारी पड़ते नज़र आ रहे हैं। पिछले दिनों रिलीज़ हुआ फिल्म के ट्रेलर ने जोरदार धमाका किया है। अब ऐसे धांसू ट्रेलर को देखने के बाद फिल्म का इंतजार कर पाना थोड़ा मुश्किल हो गया है। शाहिद कबीर के किरदार में छा गए हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं इस फिल्म के लिए मेकर्स की पहली पसंद शाहिद कपूर नहीं बल्कि अर्जुन कपूर थे।

    खबरों की माने तो अर्जुन कबीर सिंग बनने वाले थे लेकिन किन्हीं कारणों से ये रोल शाहिद की झोली में जा गिरा और ट्रेलर देख कर ये कहना गलत नहीं होगा कि शाहिद ही हमारे कबीर सिंह बन सकते हैं और कोई नहीं।

    शाहिद नहीं बल्कि अर्जुन कपूर थे फिल्म कबीर सिंह के लिए पहली पसंद !

    हाल में फिल्म के दो गाने रिलीज़ हुए हैं जिन्हें सुनने के बाद आपको भी लगेगा कि इससे खूबसूरत गाने और नहीं हो सकते। फिल्म को तेलुगु फिल्म अर्जुन रेड्डी बनाने वाले संदीप रेड्डी वंगा ने ही डायरेक्ट की है। इस फिल्म को भूषण कुमार प्रोड्यूस कर रहे हैं। ट्रेलर देखने के बाद वैसे तो फिल्म का इंतजार करना मुश्किल लग रहा है। लेकिन क्योंकि फिल्म 21 जून को को रिलीज़ हो रही है तो तब तक तो इंतजार करना ही पड़ेगा।