भारत में सिर्फ अनुराग कश्यप ला सकते हैं 'गेम ऑफ़ थ्रोन्स': विकास बहल

    भारत में सिर्फ अनुराग कश्यप ला सकते हैं 'गेम ऑफ़ थ्रोन्स': विकास बहल

    ‘गेम ऑफ़ थ्रोन्स’ भारत में सबसे मशहूर अमेरिकन सीरीज है। जहां इस शो के कई फैंस इस क्लासिक फंतासी सीरीज का इंडियन वर्शन देखने का इंतज़ार कर रहे हैं वही बहुत से लोग हैं जो इस निर्णय का विरोध कर रहे हैं। फिल्मकार विकास बहल का मानना है कि अगर ‘गेम ऑफ़ थ्रोन्स’ कभी भारत में बनेगा तो यह काम सिर्फ अनुराग कश्यप ही कर सकते हैं। 

    मुझे लगता है कि सिर्फ अनुराग कश्यप ही पोर्न, खून और हिंसा से भरपूर ‘गेम ऑफ़ थ्रोन्स’ को भारत में ला सकते हैं।" अपने प्लाट के कारण यह सीरीज दुनियां भर में मशहूर है। इस एचबीओ सीरीज ने हाल ही में आयोजित एमी अवार्ड्स में कई अवार्ड जीते हैं। 

    निर्देशक की तारीफ करते हुए बहल ने ‘बॉम्बे वेलवेट’ की असफलता का दोष खुद पर ले लिया। उन्होंने कहा, "प्रोड्यूसर के रूप में मैं ‘बॉम्बे वेलवेट’ में फ़ैल हो गया। यह अनुराग की सबसे बड़ी फिल्म होती अगर मैं उन्हें नहीं रोकता। मैं वैसा कभी नहीं करूँगा।" 

    भारत में सिर्फ अनुराग कश्यप ला सकते हैं 'गेम ऑफ़ थ्रोन्स': विकास बहल