पद्म श्री पुरुस्कार से सम्मानित किये गए बॉलीवुड के ये सितारे !

    पद्म श्री पुरुस्कार से सम्मानित किये गए बॉलीवुड के ये सितारे !

    इस साल 26 जनवरी से पूर्व पद्म पुरुस्कारों का ऐलान किया गया था। जहाँ सभी क्षेत्रों  में अपने काम से प्रभावित करने वालों 112 लोगों को ये पुरुस्कार देने का नाम सामने आया था। तो आज सोमवार को राष्ट्रपति भवन में प्रेसिडेंट  रामनाथ कोविंद ने 56 विजेताओं को इस पुरुस्कार से सम्मानित किया। बाकी 16 मार्च को सम्मानित किये जायेंगे !

    शंकर महादेवन

    हिंदी फिल्म जगत से शंकर महादेवन को संगीत की दुनिया में दिए उनकेअहम् योगदान के लिए पद्म श्री पुरुस्कार से सम्मानित किया गया। ये चौथी बार है जब उन्हें उनके काम के लिए राष्ट्रीय सम्मान मिला है।  

    पद्म श्री पुरुस्कार से सम्मानित किये गए बॉलीवुड के ये सितारे !

    प्रभु देवा

    पद्म श्री पुरुस्कार से सम्मानित किये गए बॉलीवुड के ये सितारे !

    एक्टर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर प्रभु देवा को फिल्मों में दिए उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया। बता दें, प्रभु देवा तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और हिंदी भाषी फिल्मों में एक्टिव हैं।

    कादर खान

    पद्म श्री पुरुस्कार से सम्मानित किये गए बॉलीवुड के ये सितारे !

    एक्टर कादर खान को मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित किया गया है। हिंदी सिनेमा में उनके अहम् योगदान के लिए उन्हें इस सम्मान से नवाज़ा गया। बता दें, बीमारी के चलते 31 दिसम्बर की रात कादर खान का कनाडा में निधन हो गया था। उन्होंने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया और कई बड़ी फिल्मों के डायलॉग लिखे थे।

    मनोज बाजपाई

    पद्म श्री पुरुस्कार से सम्मानित किये गए बॉलीवुड के ये सितारे !

    बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपाई को हिंदी सिनेमा में दिए उन्हें योगदान के लिए 16 मार्च को सम्मानित किया जायेगा। मनोज बाजपाई ने कई गंभीर किरदारों से ऑडियंस का मनोरंजन किया है।