'जय गंगाजल' में पुलिस के रूप में दिखेंगे प्रकाश झा

    'जय गंगाजल' में पुलिस के रूप में दिखेंगे प्रकाश झा

    प्रकाश झा की आने वाली फिल्म 'जय गंगाजल' में वे फिल्म को डायरेक्ट करने के साथ साथ एक पुलिस वाले का किरदर निभाते भी नज़र आएंगे। फिल्म मेकर की फिल्म में निर्देशक के रूप में शामिल होने से ज्यादा की अटकलें लम्बे समय से लगाई जा रही थीं। अफवाहों की माने तो वह इस फ्लिक में विलन का रोल निभाएंगे। 

    आईएएनएस से प्रकाश ने कहा, "मैने फिल्म में एक रोल किया है। यह एक पुलिस वाले का रोल है। फिल्म में मैं प्रियंका का सबॉर्डिनेट हूँ।" यह उनके बुरे आदमी या अच्छे पुलिस वाले होने के बारे में कुछ आईडिया देता है। उन्होंने आगे कहा, "आप इसका निर्णय फिल्म देखने के बाद कर सकते हैं, यह ऑडियंस का कॉल होगा।"

    'जय गंगाजल' 2003 की फिल्म 'गंगाजल' का सीक्वल होगी। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा का महिला पुलिस ऑफिसर के रूप में एक इंटेन्स और स्ट्रांग लीड रोल होगा। मूवी अगले साल 4 मार्च को रिलीज़ होगी।    

    'जय गंगाजल' में पुलिस के रूप में दिखेंगे प्रकाश झा