रणबीर कपूर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के सेट्स पर पहुंचे भारतीय राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद !

    रणबीर कपूर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के सेट्स पर पहुंचे भारतीय राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद !

    आजकल रणबीर कपूर लगभग हर जगह छाये हुए हैं। हाल ही में उन्हें वरुण धवन और उनकी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ समय बिताते और फिल्म स्त्री देखने जाते देखा गया था। अब रणबीर को भारत के राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के साथ उनकी तस्वीरें सामने आई हैं। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद बुल्गारिया के राष्ट्रपति रूमेण रादेव के साथ रणबीर कपूर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के सेट्स पर पहुँचे थे। रणबीर की फिल्म की शूटिंग बुल्गारिया के सोफिया में हो रही है। रणबीर दोनों राष्ट्रपतियों को साथ देखकर बेहद खुश थे और उन्होंने फिल्म की कास्ट के साथ मिलकर तस्वीरें भी खिंचवायीं।

    फ़िलहाल ये बोलना गलत नहीं होगा कि रणबीर कपूर ओम्निप्रेसेंट हो गए हैं। वो एक दिन एक देश और दूसरे समय दूसरे देश में होते हैं। रणबीर फ़िलहाल अपनी फिल्म की शूटिंग के साथ-साथ गर्लफ्रेंड आलिया के साथ समय बिताते में भी ध्यान दे रहे हैं।