सगाई के बाद अब इस दिन शादी करेंगे प्रिंस नरूला और युविका चौधरी !

    सगाई के बाद अब इस दिन शादी करेंगे प्रिंस नरूला और युविका चौधरी !

    बॉलीवुड और टीवी की दुनिया में काम कर चुकी एक्‍ट्रेस युविका चौधरी जल्‍द ही टीवी एक्‍टर और एमटीवी के जज प्रिंस नरूला के साथ शादी करने जा रही हैं। बिग बॉस 9 से शुरू हुई प्रिंस नरूला और युविका चौधरी की प्रेम कहानी एक नया मोड़ लेने को तैयार है। इन दोनों ने इसी साल जनवरी में सगाई की थी और अब ये दोनों इसी के साल ख़त्म होने से पहले पति-पत्नी बन जायेंगे। इन्होंने अपने सगाई का खुलासा सोशल मीडिया के जरिए किया था।

    सगाई के बाद अब इस दिन शादी करेंगे प्रिंस नरूला और युविका चौधरी !

    स्पॉटबॉय की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रिंस और युविका इस साल अक्टूबर के मध्य में शादी के बंधन में बंध जाएंगे। रिपोर्ट के अनुसार, दोनों का परिवार शादी की तैयारियों में लगा हुआ है। शादी के तुरंत बाद वो हनीमून के लिए रवाना हो जाएंगे। बिग बॉस के लव कपल के नाम से जानी जाने वाली इस जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया था।

    बता दें कि बिग बॉस में प्यार होने के बाद भी इन दोनों ने अपने रिश्ते को काफी समय तक छुपाकर रखा था। हालांकि बाद में प्रिंस ने देसीमार्टीनी को दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि युविका उनके लिए दोस्त से ज़्यादा हैं। फ़िलहाल प्रिंस एमटीवी के शो रोडीज के जज हैं।