प्रियंका चोपड़ा ने इस खूबसूरत मैसेज के साथ किया सासू माँ डेनिस को बर्थडे विश !

    प्रियंका चोपड़ा ने इस खूबसूरत मैसेज के साथ किया सासू माँ डेनिस को बर्थडे विश !

    प्रियंका चोपड़ा ने इस खूबसूरत मैसेज के साथ किया सासू माँ डेनिस को बर्थडे विश !

    प्रियंका चोपड़ा शादी के बाद अपने ससुराल वालों के बेहद करीब आ गई हैं। अक्सर सोशल मीडिया पर प्रियंका जोनस परिवार के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। साथ ही ये भी बताती हैं कि वो उनसे कितना प्यार करती हैं। वो अपनी माँ मधु चोपड़ा के अलावा अपनी सास डेनिस के भी काफी करीब हैं। इसलिए हाल में उनके जन्मदिन पर प्रियंका ने उन्हें खूब सारी बधाइयाँ दी। प्रियंका ने अपने इन्स्टाग्राम स्टोरी में सास और पति निक जोनस के साथ एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की। इस फोटो के कैप्शन में प्रियंका ने लिखा ‘जन्मदिन की बहोत शुभकामनाएं सासू मां। मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं मम्मी जी। आपका दिन अब तक का सबसे बेहतरीन दिन हो।'

    प्रियंका चोपड़ा ने इस खूबसूरत मैसेज के साथ किया सासू माँ डेनिस को बर्थडे विश !

    इस प्यार बर्थडे मैसेज देख कर आप समझ गए होंगे कि प्रियंका अपनी सासू माँ के कितना करीब है। वैसे पिछले दिनों प्रियंका, निक के बड़े भाई जो जोनस और जेठानी सोफी टर्नर की शादी करके वापस लौटी हैं। फ़िलहाल वो फरहान अख्तर और ज़ायरा वसीम के साथ फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ की शूटिंग खत्म कर वापस पति निक जोनस के पास अमेरिका लौट गई हैं।